Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court said - If the process of refusing physical relations is long then it will be considered c

Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- शारीरिक संबंध से इन्कार का सिलसिला लंबा तो ही मानेंगे क्रूरता, तभी तलाक

Sun, 10 Nov 2024 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 04:01 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, लंबे समय तक इन्कार का सिलसिला जारी रहे तो ही इसे क्रूरता माना जाएगा और तलाक देना संभव होगा। कोर्ट में पत्नी ने दलील थी कि रिश्ते रखकर ही वह दो बच्चों की मां बनी है।

विज्ञापन
Allahabad High Court said - If the process of refusing physical relations is long then it will be considered c
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी के नौ साल बाद पत्नी के शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करने के आधार पर तलाक की मांग करने वाले मिर्जापुर के डॉक्टर पति की अपील खारिज कर दी। कहा, लंबे समय तक इन्कार का सिलसिला जारी रहे तो ही इसे क्रूरता माना जाएगा और तलाक देना संभव होगा। कोर्ट में पत्नी ने दलील थी कि रिश्ते रखकर ही वह दो बच्चों की मां बनी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति दोनादी रमेश की खंडपीठ ने कहा कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक अंतरंगता की प्रकृति तय करना अदालत का काम नहीं है। आपसी संबंधों से इन्कार का सिलसिला लगातार जारी है अथवा नहीं, यह साबित करने का जिम्मा पक्षकारों का है।
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी डॉक्टर दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं, जबकि उनकी डॉक्टर पत्नी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकी हैं। उनकी शादी 1999 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक मां तो दूसरा पिता के साथ रह रहा है। पति ने शादी के नौ साल बाद 2008 में शारीरिक रिश्ते रखने से इन्कार को आधार बनाते हुए पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बोली-संबंध रखकर ही बनी हूं दो बच्चों की मां
पति ने आरोप लगाया था कि एक धर्मगुरु के बहकावे में आकर पत्नी ने उनसे दूरी बना ली है। पत्नी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। कहा, इसी संबंध के कारण वह आज दो बच्चों की मां हैं। इससे सिद्ध होता है कि उनके बीच दूरियां कभी थीं ही नहीं। इन दलीलों से संतुष्ट पारिवारिक न्यायालय ने पति की अर्जी खारिज कर दी थी।

  • पति ने अपील की थी, लेकिन वह यह साबित नहीं कर पाया कि लंबे समय तक उसके पत्नी से संबंध नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed