फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Order to present the hostage youth in the High Court

Allahabad High Court : बंधक बनाए गए युवक को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश

Sat, 11 Feb 2023 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 10:19 PM IST
सार

भदोही जिले के सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम मझोला के सुभाष को अपने ही रिश्तेदारों द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोप को लेकर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर प्रतिपक्षी जय प्रकाश, लाल प्रताप, दिनेश यादव व राजेश यादव को आगामी 14 मार्च को सुभाष को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Order to present the hostage youth in the High Court
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भदोही जिले के सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम मझोला के सुभाष को अपने ही रिश्तेदारों द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोप को लेकर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर प्रतिपक्षी जय प्रकाश, लाल प्रताप, दिनेश यादव व राजेश यादव को आगामी 14 मार्च को सुभाष को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश से हुए सुभाष के मानसिक परीक्षण की रिपोर्ट एजीए को पेश करने करने के लिए कहा गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने बंधक सुभाष की बहन गंगाजली की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उसका भाई मंदबुद्धि का है। पिता की मृत्यु के बाद उसकी देखरेख मां देवराजी द्वारा की जा रही थी, लेकिन 10 अक्तूबर को माता की मृत्यु के पश्चात उसके रिश्तेदारों द्वारा जमीन के लालच में उसे बंधक बना लिया गया है।

विज्ञापन


सुभाष के नाम अचल संपत्ति है। पूर्व में सुभाष के इलाज कराने के लिए जिलाधिकारी भदोही को प्रार्थना पत्र दिया गया। उसे प्राथमिक सामुदायिक केंद्र सरपताहा प्रस्तुत किया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मानसिक अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर किया, लेकिन उनके परिजनों द्वारा उसे वाराणसी अस्पताल में प्रतिपक्षी द्वारा नहीं पेश किया जा रहा था। इस आरोप पर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed