फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Nursing home running under HT line, High Court sought information from DM

Allahabad High Court : एचटी लाइन के नीचे चल रहा नर्सिंग होम, हाईकोर्ट ने डीएम से जानकारी तलब की

Wed, 29 May 2024 10:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2024 10:51 AM IST
सार

अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह ने एचटी लाइन के नीचे चल रहे वंदना नर्सिंग होम को लेकर जनहित याचिका दायर की है। 18 सितंबर 2023 को सड़क हादसे में याची के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए वंदना नर्सिंग होम में भर्ती हुए।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Nursing home running under HT line, High Court sought information from DM
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मऊ के सहादतपुरा में एचटी लाइन के नीचे चल रहे नर्सिंग होम के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। कर्मचारियों, मरीज व उनके परिजनों की जान का खतरा बताते हुए नर्सिंग होम को बंद कराने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति विकास बुधवार की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए डीएम से विस्तृत जानकारी तलब की है।

विज्ञापन

अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह ने एचटी लाइन के नीचे चल रहे वंदना नर्सिंग होम को लेकर जनहित याचिका दायर की है। 18 सितंबर 2023 को सड़क हादसे में याची के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए वंदना नर्सिंग होम में भर्ती हुए।

विज्ञापन


इस दौरान छत पर टहलते हुए रेलिंग छूने पर करंट का जोर का झटका लगा था। गौर किया तो पाया कि छत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। इससे नर्सिंग होम के कर्मचारी, मरीज व उनके परिजनों की जान पर संकट है। इस संबंध में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। कोर्ट ने डीएम से जानकारी मांगी है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 23 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed