{"_id":"5ca65ebdbdec2213fc306765","slug":"allahabad-high-court-hear-plea-against-release-of-pm-narendra-modi-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक रिलीज रोकने पर सुनवाई आज, चुनाव आयोग ने भी शिकायत पर लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की बायोपिक रिलीज रोकने पर सुनवाई आज, चुनाव आयोग ने भी शिकायत पर लिया संज्ञान
Fri, 05 Apr 2019 09:09 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: रचना शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज रोकने के लिए दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होगी। भीम सेना के अध्यक्ष सनाउल्लाह खान ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है। पिछली सुनवाई कोर्ट ने इस आधार पर टाल दी थी कि चुनाव आयोग ने इस फिल्म को लेकर की गई शिकायत पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने पांच अप्रैल को याचिका प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। याची के अधिवक्ता सुनील यादव का कहना है कि 10 मार्च को चुनाव की अधिसूचना लागू कर दी गई है और पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है।
लोक सभा चुनाव के दौरान यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का महिमामंडन करेगी जो चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। सिनेमा घरों में फिल्म के प्रदर्शन से सत्ताधारी दल का एकाधिकार कायम होगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रभावित होगा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा।