फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Even after passing, Laddu Gopal was stopped from entering the High Court.

इलाहाबाद हाईकोर्ट :  पास होने के बाद भी लड्डू गोपाल को हाईकोर्ट में प्रवेश से रोका

Fri, 23 Feb 2024 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 01:31 PM IST
सार

कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर जी ने बताया कि हाईकोर्ट में प्रवेश के लिए लड्डू गोपाल का पास केशव देव भगवान के नाम से बनवाया गया था। पास में उनकी आयु शून्य वर्ष है और पूरा पता भी लिखा गया है। अब तक चार बार न्यायालय में भगवान लड्डू गोपाल उपस्थित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Even after passing, Laddu Gopal was stopped from entering the High Court.
कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर जी महाराज के साथ पहुंचे लड्डू गोपाल को हाईकोर्ट में नहीं मिला प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट पहुंचे लड्डू गोपाल को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। इससे लड्डू गोपाल भीतर नहीं प्रवेश कर सके। वह न्याय की आस में न्यायालय पहुंचे थे। इस दौरान हाईकोर्ट के प्रवेश द्वार 3-ए पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। जबकि, लड्डू गोपाल का पास जारी किया गया था।

विज्ञापन


कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर जी ने बताया कि हाईकोर्ट में प्रवेश के लिए लड्डू गोपाल का पास केशव देव भगवान के नाम से बनवाया गया था। पास में उनकी आयु शून्य वर्ष है और पूरा पता भी लिखा गया है। अब तक चार बार न्यायालय में भगवान लड्डू गोपाल उपस्थित हो चुके हैं। उन्हें कभी रोका नहीं गया। इस बार रोक दिया गया।
विज्ञापन


यह बड़ा दुखद है कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं अपने केस के वादी हैं। इसके बाद भी वादी पक्षकार को अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने बताया कि वाद संख्या 07 के मुख्य पक्षकार लड्डू गोपाल हैं, जिनके प्रतिनिधि हम हैं। प्रोटोकॉल अधिकारी को शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर लड्डू गोपाल के प्रवेश की अनुमति फिर मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed