{"_id":"607da7f08ebc3e8dc456955d","slug":"allahabad-high-court-closed-for-four-days-no-cases-will-be-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप: पांच दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद, नहीं होगा मुकदमों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का प्रकोप: पांच दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद, नहीं होगा मुकदमों का दाखिला
Tue, 20 Apr 2021 07:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:25 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रयागराज व लखनऊ में मुकदमों का दाखिला भी नहीं होगा। 26अप्रैल को वर्चुअल सुनवाई में केवल अतिआवश्यक मुकदमें ही सुने जाएंगे। यह फैसला कोरोना संक्रमण को ब्रेक देने के लिए लिया गया है। निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20, 22, 23 24 व 25 अप्रैल को पूरी तरह से हाईकोर्ट बंद रहेगा।
विज्ञापन
सीएमओ प्रयागराज व लखनऊ को कोरोना दवा व आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह फैसला कोरोना मामलों की निगरानी कमेटी के प्रस्ताव पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने लिया है। वहीं जिला न्यायालय के कई न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के कोरोना से संक्रमित होने के कारण जिला जज ने अदालत को 21 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया है। जिला अधिवक्ता संघ ने भी जिला जज को प्रस्ताव भेजकर न्यायालय बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन