{"_id":"680205a010ff97ec830f6a12","slug":"allahabad-high-court-cj-administered-oath-to-six-new-judges-in-allahabad-high-court-number-of-judges-increas-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad HIgh Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों को सीजे ने दिलाई शपथ, जजों की संख्या हुई 87","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad HIgh Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों को सीजे ने दिलाई शपथ, जजों की संख्या हुई 87
Fri, 18 Apr 2025 01:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:26 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को छह नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने अपने न्यायालय कक्ष में सभी नए न्यायाधीशों को सुबह दस बजे शपथ ग्रहण कराया। इसी के साथ हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या 87 हो गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता का शपथ दिलाई गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शुक्रवार को प्रोन्नति पाए छह जिला जजों को हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसमें न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति अनिल कुमार (दशम), न्यायमूर्ति संदीप जैन, न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह और न्यायमूर्ति हरवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्ति 2008 बैच के उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा के सदस्य हैं। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पीलीभीत के जिला जज थे। वहीं न्यायमूर्ति अनिल कुमार दशम गाजीपुर के निवासी हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद में जिला जज के रूप में तैनात थे। मेरठ के रहने वाले न्यायमूर्ति संदीप जैन अब तक लखनऊ में प्रशासनिक न्यायाधिकरण मेंं न्यायिक सदस्य थे, जबकि लखनऊ निवासी न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना गौतमबुद्ध नगर के जिला जज थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह बिजनौर के जिला जज थे। इसके अलावा अमरोहा के मूलनिवासी न्यायमूर्ति हरवीर सिंह अब तक फिरोजाबाद के जिला जज के रूप में तैनात थे। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में संपन्न हुए शपथग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में जजों की संख्या हुई 87, काम करेंगे 86
इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह न्यायमूर्तियों की शपथ के बाद जजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। हालांकि अभी 73 पद खाली हैं। मुकदमों के बढ़ते बोझ के बीच जजों की संख्या 87 होने से लंबित मुकदमों के निस्तारण की रफ्तार बढ़ने की आस जगी है। विदित हो कि 87 जजों में शामिल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को फिलहाल न्यायिक कार्य न दिये जाने से अदालती कामकाज केवल 86 जज ही करेंगे।