फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Chief Justice Arun Bhansali assumes charge

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने ग्रहण किया पदभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Chief Justice Arun Bhansali assumes charge
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्य न्यायाधीश के कक्ष में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाल के वर्षों में यह पहली बार है, जब दोपहर बाद चीफ जस्टिस ने शपथ ली। सामान्यत: पहली पाली में ही शपथ ग्रहण समारोह होते रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी पाली में रखे गए समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण भी पहुंचे। खचाखच भरे मुख्य न्यायाधीश के कक्ष में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायिक योगदान की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली का जन्म 15 अक्तूबर 1967 को हुआ था। जोधपुर निवासी न्यायाधीश ने आठ जुलाई 1989 को वकालत शुरू की थी। उन्हें आठ जनवरी 2013 को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बनाया गया था। वह टैक्स, कॉरपोरेट, सिविल और सांविधानिक मामलों के अच्छे जानकार हैं। उन्होंने 11 वर्ष के न्यायिक कार्यकाल में 1230 ऐसे निर्णय दिए हैं, जो नजीर के रूप में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर के 21 नवंबर-23 को सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने 27 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के नाम की सिफारिश की थी। दो फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति वीके बिरला, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा समेत सभी न्यायमूर्तिगण, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह व महासचिव नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed