फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Bar Association elections the Sanjay Somvanshi for the post of Joint Secretary Administration and Yadavesh victorious for the post of Library

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सोमवंशी और और लाइब्रेरी पद पर यादवेश विजयी

Mon, 06 Dec 2021 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में चौथे दिन दो पदों का परिणाम जारी कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा और महासचिव पर एसडी सिंह की बढ़त बरकरार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कांटे की टक्कर चल रही है। 
 

विज्ञापन
Allahabad High Court Bar Association elections the  Sanjay Somvanshi for the post of Joint Secretary Administration and Yadavesh victorious for the post of Library
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर विजयी संजय सिंह सोमवंशी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को दो पदों पर मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम जारी कर दिए गए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह सोमवंशी 965 मत और लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव 1218 मत पाकर विजयी हुए। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा और महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन निर्णायक बढ़त बनाए हुए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार से मात्र 129 मतों से आगे चल रहे थे। 

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार से पंडित केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में संयुक्त सचिव प्रेस और संयुक्त सचिव महिला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी। इससे पहले सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 64 सौ मतों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार सिंह से 780 मतों से और महासचिव पद पर एसडी सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रांत पांडेय से 322 मतों से आगे थे।

विज्ञापन

Allahabad High Court Bar Association elections the  Sanjay Somvanshi for the post of Joint Secretary Administration and Yadavesh victorious for the post of Library
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर विजयी यादवेश यादव। - फोटो : प्रयागराज

संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर विजयी प्रत्याशी संजय सिंह सोमवंशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वेश कुमार दुबे को मात्र 66 मतों से हराया। इसी तरह संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर विजयी यादवेश यादव ने अजय सिंह को 279 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 30 मत और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर 35 मत अवैध रहे।

 

दो पदों केपरिणाम घोषित होने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौकेपर एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, बीएन मिश्र, महेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ शुक्ला, शैलेंद्र सिंह राठौर, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह परमार, आरके गौतम, सोम नारायण मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार गुप्ता, कामेशवर सिंह, वशिष्ठ दुबे, धमेंद्र शुक्ला, कुलदीप सिंह, उत्पल कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Allahabad High Court Bar Association elections the  Sanjay Somvanshi for the post of Joint Secretary Administration and Yadavesh victorious for the post of Library
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव। - फोटो : prayagraj
प्रथम दो स्थानों पर रहने वाले प्रत्याशी
अध्यक्ष

राधाकांत ओझा  -2742
अशोक कुमार सिंह - 1962
महासचिव
सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह) -1678
विक्रांत पांडेय                          -1356
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मनोज कुमार मिश्रा  -1717
अमित कुमार        -1588

संयुक्त सचिव प्रशासन
संजय सिंह सोमवंशी - 965
सर्वेश कुमार दूबे - 899
अमित स्वरूप तिवारी - 162
आनंद शंकर दूबे  - 333
अंकुर जी श्रीवास्तव - 90
अरविंद कुमार यादव - 485
आशुतोष तिवारी     - 104
बैरिस्टर सिंह       - 733
दिनेश प्रताप राव दीक्षित - 117
गौतम कुमार मिश्रा    - 319
गोपाल कृष्ण द्विवेदी   - 13
कंचन सिंह           - 448
नबीउल्लाह           - 239
रजनीश पांडेय        - 201
रमेश कुमार सिंह     - 185
संजय मिश्रा           - 259
श्रवण कुमार पांडेय    - 615
सुमित कुमार श्रीवास्तव - 754
उलझन सिंह  बिंद      - 102
विनोद कुमार तिवारी    - 46

संक्युत सचिव लाइब्रेरी
यादवेश यादव -1218
अजय सिंह    - 934
अच्युता नंद पांडेय - 310
अखिलेश कुमार द्विवेदी - 19
अनुराधा सुंदरम     - 208
अखिलेश कुमार शर्मा 828
लाल धारी राजभर - 84
संतोष कुमार मिश्रा - 412
शशि प्रकाश सिंह - 346
विंदेश्वरी प्रसाद  - 106
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed