फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court Bar Association elections: Radhakant for the post of President and SD Singh for General Secretary

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव :  अध्यक्ष पद पर राधाकांत और महासचिव के लिए एसडी सिंह आगे

Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Bar Association elections: Radhakant for the post of President and SD Singh for General Secretary
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल और कांफ्रेंस हाल में हो रही है। शुक्रवार को पांच पदों के लिए मतगणना शुरू हुई है। इसमें अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए 12 चरणों की और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) और संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए आठ चरणों की मतगणना पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर 90 मतों से राधा कांत ओझा और महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह जादौन) आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद की मतगणना लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे शुरू हुई। जबकि, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) और संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के मतों की गणना कांफ्रेंस हाल में दोपहर से शुरू हुई। मतों की गिनती एक-एक मतपत्रों को चुनाव कमेटी के सदस्यों की ओर से बोल-बोलकर की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पदों केलिए कुल 1200 मतों की गिनती पूरी की गई जबकि संयुक्त सचिव लाइब्रेरी और प्रशासन केपदों के लिए 800 मत गिने गए। मतगणना से पूर्व अधिवक्ता दिवस केउपलक्ष्य में एल्डर्स कमेटी केचेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं अधिवक्ता रहे स्व. डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। इसके बाद मतगणना रोक दी गई। शनिवार की सुबह 10 बजे से फिर मतगणना शुरू होगी। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, महेंद्र बहादु सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर, सौरभ शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार गुप्ता, कामेश्वर सिंह, वशिष्ठ दुबे, धमेंद्र शुक्ला, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। 

मतगमऩा में प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण

अध्यक्ष 
राधा कांत ओझा 494
अशोक कुमार सिंह 404

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
मनोज कुमार मिश्रा 321
अमित कुमार 314

महासचिव 
सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह) 311
विक्रांत पांडेय   269

संयुक्त सचिव (एडमिनिस्ट्रेशन)
संजय सिंह (संजय सोमवंशी) 106
सर्वेश कुमार दुबे (सर्वेश दुबे) 95

संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी)
यादवेश यादव  122
अजय सिंह 105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed