{"_id":"622e29698751f7489065cd5b","slug":"allahabad-high-court-additional-advocate-general-mc-chaturvedi-also-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट : अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने भी दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट : अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने भी दिया इस्तीफा
Sun, 13 Mar 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:57 PM IST
सार
एमसी चतुर्वेदी ने अपना त्यागपत्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। मुख्यमंत्री योगी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा देने के क्रम और उनके सम्मान में प्रदेश सरकार के शासकीय अधिवक्ता दो मुख्य स्थायी अधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।
विज्ञापन
इस्तीफा
- फोटो : demo pic
विस्तार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार के शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पॉल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता तृतीय सौरभ श्रीवास्तव और मुख्य स्थायी अधिवक्ता षष्ठम मनोज कुमार सिंह के शनिवार को इस्तीफा देने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी ने भी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। मुख्यमंत्री योगी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा देने के क्रम और उनके सम्मान में प्रदेश सरकार के शासकीय अधिवक्ता दो मुख्य स्थायी अधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।
विज्ञापन