{"_id":"64f740a418d424e79d010795","slug":"allahabad-allahabad-high-court-lawyers-to-work-from-today-bar-association-announces-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता बुधवार से करेंगे काम, बार एसोसिएशन ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता बुधवार से करेंगे काम, बार एसोसिएशन ने की घोषणा
Tue, 05 Sep 2023 08:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:22 PM IST
सार
अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बुधवार से सभी अधिवक्ता कामकाज करेंगे। हालांकि, बुधवार को किसी भी मुकदमें में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत अधिवक्ता बुधवार से न्यायिक काम करेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुक्रम में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय वापस ले लिया है। अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बुधवार से सभी अधिवक्ता कामकाज करेंगे। हालांकि, बुधवार को किसी भी मुकदमें में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए ने गठित है एसआईटी
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले की जांच के लिए लखनऊ पारिवारिक न्यायालय के पूर्व जज हरिनाथ पांडेय की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह एसआईटी 15 सितंबर तक सील कवर रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता झा व पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक मुनिराज को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। अब यह जांच समिति चार सदस्यीय हो गई है।
विज्ञापन