फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All three killers of Atiq-Ashraf were caught, Atiq had got the relative of one of the accused murdered

Prayagraj : अतीक-अशरफ के तीनों हत्यारे पकड़े गए, एक आरोपी के रिश्तेदार की अतीक ने कराई थी हत्या

Sun, 16 Apr 2023 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 01:45 AM IST
सार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारे गिरफ्तार हो गए। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद तीनों ने धार्मिक नारे भी लगाए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
All three killers of Atiq-Ashraf were caught, Atiq had got the relative of one of the accused murdered
Prayagraj News : अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारे गिरफ्तार हो गए। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद तीनों ने धार्मिक नारे भी लगाए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पता चला है कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक के किसी रिश्तेदार को अतीक ने मरवाया था। इसी कारण तीनों ने अतीक पर हमला किया। पुलिस अभी जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत पूछताछ के बाद पूरी बात बताई जाएगी।

विज्ञापन

अतीक और अशरफ को शनिवार की रात कालविन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय तीन हमलावरों ने पिस्टल तथा अन्य असलहों से सबसे पहले अतीक पर हमला किया। अतीक के चेहरे पर पहली गोली मारी गई। इसके बाद बाद अशरफ को। हमलावरों ने इसके बाद लगातार गोलियों चलाईं। एक के बाद एक के बाद एक 18 गोलियां चलीं। अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने हत्या के बाद धार्मिक नारे भी लगाए।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को गि्रफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपी लवलेश तिवारी निवासी बांदा, अरुण मौर्या निवासी हमीरपुर और सनी निवासी कासगंज है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में से एक के रिश्तेदार को अतीक ने मरवाया था। इसीलिए उसने अतीक को मारने की साजिश रची थी। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस दुश्मनी में हत्यारों में वारदात को अंजाम दिया। कातिलों ने हत्या के बाद धार्मिक नारे भी लगाए थे। इस बारे में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed