फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav

प्रयागराज समेत सभी जिलों में भाजपा के ही होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष - केशव 

Tue, 01 Jun 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 12:13 AM IST
सार

  • केशव ने कहा इसी माह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया हो जाने की उम्मीद

विज्ञापन
All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav
केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे। सर्किट हाउस में हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जून माह में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है। हालांकि  प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा उसे लेकर डिप्टी सीएम ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

प्रयागराज प्रवास के दूसरे दिन सर्किट हाउस में हुई बातचीत में केशव से पूछा गया कि प्रयागराज में क्या जिला पंचायत के कई और सदस्य अभी भाजपा की सदस्यता लेंगे तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो भाजपा से जुडना चाहते हैं उनका पार्टी में स्वागत है। पार्टी प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर वह कुछ नहीं बोले। लेकिन इतना जरूर कहा कि जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। यह भी कहा कि प्रदेश संगठन ही इस बारे में कोई निर्णय लेगा। इस बीच नदी किनारे शव दफनाने के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि  धन के अभाव में किसी का दाह संस्कार न रुके इसके लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav
केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

कहा कि जिन स्थानों पर परंपरा के तहत नदी के किनारे शव दफनाए जाते हैं उन पर कोई दबाव नहीं। यदि कोई व्यक्ति धन के अभाव में शव दफन करेगा तो उसे दाह संस्कार के लिए शासन की तरफ से मदद दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही किसी संस्था को जिम्मेदारी दी जा सकती है। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के चलते पहली लहर के मुकाबले हुई मौतों की संख्या अधिक रही। लेकिन शव को लेकर विपक्ष जो राजनीति कर रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। महामारी के दौर में एकजुट होकर जनहित में प्रयास करने की जरूरत है। 

विज्ञापन

All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

अशोक और डा. वीके सिंह ने केशव से की मुलाकात

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा नेता अशोक सिंह और डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात भाजपाइयों में चोर्चा का विषय रही। दरअसल अशोक सिंह की पत्नी रेखा सिंह और भाजपा नेता डॉ. देवराज सिंह के पुत्र वीके सिंह को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावेदार बताया जा रहा है। फिलहाल इन दोनों ही नेताओं की डिप्टी सीएम से हुई मुलाकात को लेकर तमाम तरह के कयास निकाले जा रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तमाम भाजपा नेता डिप्टी सीएम से मिले।

All the districts including Prayagraj will have BJP's Zila Panchayat Adhyaksh - Keshav
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

अपने आवास और सर्किट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं 

सोमवार की दोपहर तीन बजे डिप्टी सीएम लखनऊ के लिए रवना हो गए। इसके पूर्व सुबह उन्होंने अपने अलकापुरी स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद सर्किट हाउस में भी केशव ने कोविड प्रोटोकाल के साथ लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। शिकायत सुनने के बाद उन्होंने समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।  इस दौरान मौके पर आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  केशव प्रसाद मौर्य को उनके पुत्र योगेश मौर्य एवं पुत्रवधू अंजलि के शुभ विवाह की बधाई दी। इस अवसर पर  महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी , विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक संजय गुप्ता, हर्षवर्धन बाजपेई, सुरेंद्र चौधरी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डॉ एल एस ओझा, अरुण अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed