फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   all seats full in third round of counseling in mnnit, fee to be depositted till 1st Nov.

चौथे राउंड में सीटें फुल, एक तक जमा होगी फीस

Fri, 30 Oct 2020 10:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
all seats full in third round of counseling in mnnit, fee to be depositted till 1st Nov.
all seats full in third round of counseling in mnnit, fee to be depositted till 1st Nov.
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) केंद्र में ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से आयोजित देश भर के केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में सभी बांचों की सीटें फुल हो गईं हैं। देश भर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी समेत केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए हुई चौथे चरण की काउंसलिंग में 1575 छात्र-छात्राओं को सीटों का आवंटन किया गया। सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अब एक नवंबर तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

अगर चौथे चरण के बाद भी सीटें बाकी रह जाती हैं तो दो नवंबर से पांचवें चरण की काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। प्रयाराज के एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी और जेके इंस्टीट्यूट में तीसरे राउंड में ही बीटेक की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। फीस जमा कर चुके अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसके लिए देश भर में 44 केंद्र बनाए गए हैं। जो छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणों से दाखिला लेने से वंचित रह गए गए हैं। उन्हें प्रवेश के लिए एक अन्य मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जोसा की ओर से 16 नवंबर से स्पेशल राउंड का आयोजन किया गया जाएगा। एमएनएनआइटी के निदेशक एवं सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) के चेयरमैन प्रो. राजीव त्रिपाठी के अनुसार चौथे राउंड में सभी सीटें भर गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed