{"_id":"6328aa5890eb7e31876f6139","slug":"all-schemes-of-labor-department-will-be-digitized-raghuraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री रघुराज बोले : श्रम विभाग की सभी योजनाओं को किया जाएगा डिजिटलाइज्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री रघुराज बोले : श्रम विभाग की सभी योजनाओं को किया जाएगा डिजिटलाइज्ड
Mon, 19 Sep 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:13 PM IST
सार
प्रीतम नगर स्थित आवास पर विनोद सोनकर और उनके परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बताया कि योगी सरकार पार्ट वन में प्रदेश सरकार ने 2.65 लाख श्रमिकों की बेटियों की शादी करवाई थी।
विज्ञापन
योगी के मंत्री रघुराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की सभी 80 योजनाओं को डिजिटल किया जाएगा। ताकि श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इधर से उधर भटकने की जरूरत न पड़े। राज्यमंत्री मंझनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रयागराज में सांसद विनोद सोनकर के आवास पर उनके पिता दिवंगत पिता अमर नाथ सोनकर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रीतम नगर स्थित आवास पर विनोद सोनकर और उनके परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बताया कि योगी सरकार पार्ट वन में प्रदेश सरकार ने 2.65 लाख श्रमिकों की बेटियों की शादी करवाई थी। उसमें से 40 फीसदी मुस्लिम रही। इस बार लक्ष्य पांच लाख बेटियों की शादी करवाने का है। अखिलेश सरकार में सिर्फ एक वर्ग पर ही ध्यान दिया जाता था, लेकिन योगी सरकार सभी वर्ग का ध्यान रखती है।
विज्ञापन
रघुराज के अनुसार श्रम विभाग की 80 योजनाएं वर्तमान समय चल रही हैं। इसमें से कुछ योजनाएं ही डिजिटल हैं, जबकि अधिकांश अब भी मैनुअली संचालित हो रही हैं। इसी वजह से उन्हें अब डिजिटल किया जाएगा। कोरोना काल में भी पीएम मोदी और सीएम योगी के निर्देश पर श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये ऑनलाइन दिया गया था। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर राज्यमंत्री ने कहा कि उस यात्रा में कोई दम नहीं है। राहुल गांधी हो या फिर अखिलेश, दोनों को ही जमीनी हकीकत के बारे में कुछ भी पता नहीं है। मीडिया से बातचीत के बाद राज्य मंत्री लखनऊ के लिए शाम को ही रवाना हो गए।
विज्ञापन