फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All routes of NCR will be 100% electrified in eight months

आठ माह में एनसीआर के सभी रूट का हो जाएगा शत प्रतिशत विद्युतीकरण

Fri, 09 Jul 2021 10:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 10:57 AM IST
सार

  • एनसीआर के सिर्फ छह रेलखंड पर ही रह गया है विद्युतीकरण का काम 

विज्ञापन
All routes of NCR will be 100% electrified in eight months
विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी 2022 तक उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) के सभी रेलखंडों पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। एनसीआर प्रशासन का दावा है कि अगले आठ माह में उसके सभी रूटों पर शत प्रतिशत रेल विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। ऐसा होने के बाद जहां एक ओर ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी तो वहीं दूसरी और यात्री अपने गंतव्य तक जल्द पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल संपूर्ण भारतीय रेलवे का वर्ष 2023 तक पूर्ण रूप से विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ( कोर), रेल विकास निगम लिमिटेड आदि संगठनों को मिली है। विद्युतीकरण का अधिकांश काम कोर प्रयागराज के ही पास है। एनसीआर की बात करें तो यहां  6119.55 ट्रैक किलोमीटर का कुल ब्रॉड गेज नेटवर्क है।  यहां अब तक 5649.427 ट्रैक किमी का विद्युतीकरण हो चुका है। यह एनसीआर के संपूर्ण ब्राड गेज नेटवर्क का 92.3 फीसदी है।
विज्ञापन


एनसीआर प्रशासन का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में  महोबा-खजुराहो, खजुराहो-उदयपुरा, बिरलानगर-उडी मोड़, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद, इटावा-मैनपुरी, बरहन-एटा रेलखंड के विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि रेल विद्युतीकरण काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि फरवरी 2022 तक बाकी बचे हुए रेलखंड का पूर्ण रूप से विद्युतीकरण हो जाएगा। ऐसा होने से हर वर्ष करोड़ों रुपये के डीजल की बचत एनसीआर को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed