फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All BJP candidates except Piyush Ranjan have been MLAs

पीयूष रंजन निषाद छोड़ भाजपा के सभी उम्मीदवार रह चुके विधायक

Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
All BJP candidates except Piyush Ranjan have been MLAs
प्रयागराज। चुनावी समर में इस बार भाजपा गठबंधन ने जिले की 12 में से 11 सीटों पर विधायकों या फिर पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा है। सिर्फ करछना सीट ही ऐसी है, जहां भाजपा गठबंधन ने जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है, वह पूर्व में कभी भी विधायक नहीं रहा है। हालांकि पीयूष रंजन निषाद इस सीट से एक बार चुनाव जरूर लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने इस बार जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है उसमें या तो वर्तमान विधायक हैं या फिर पूर्व विधायक। शहर की तीनों विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और हर्षवर्धन बाजपेयी वर्तमान विधायक हैं। इसी तरह यमुनापार की मेजा और कोरांव सीट एवं गंगापार की फूलपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी क्रमश: नीलम करवरिया, राजमणि कोल, प्रवीण पटेल भी विधायक हैं। जबकि फाफामऊ सीट से पार्टी प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य पूर्व विधायक हैं।
विज्ञापन

भाजपा गठबंधन की बात करें तो हंडिया सीट से निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह राहुल और प्रतापपुर सीट से अपना दल एस के प्रत्याशी राकेश धर त्रिपाठी भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं, जबकि सोरांव सीट से अपना दल के जमुना प्रसाद सरोज वर्तमान विधायक हैं। इसी तरह यमुनापार की बारा सीट से अपना दल के वाचस्पति भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर सपा ने एक वर्तमान विधायक और चार पूर्व विधायकों को इस बार टिकट दिया है। करछना सीट से जहां सपा प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह वर्तमान विधायक हैं तो वहीं प्रतापपुर से विजमा यादव, फाफामऊ से अंसार अहमद, हंडिया से हाकिम लाल बिंद, फूलपुर से मुजतबा सिद्दीकी पूर्व में विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed