{"_id":"5b26b3c94f1c1b694d8b6f01","slug":"all-agree-on-the-name-of-chandrasekhar-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चंद्रशेखर आजाद’ के नाम पर सब सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चंद्रशेखर आजाद’ के नाम पर सब सहमत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
chandra shekhar azad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बम्हरौली एयरपोर्ट में बन रहे सिविल टर्मिनल का नाम ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद टर्मिनल’ रखे जाने की मांग का तमाम राजनीतिक दलों ने भी समर्थन किया है। सपा, कांग्रेस के नेताओं ने भी इसका एक स्वर से समर्थन किया है। फूलपुर से सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने तो यह मुद्दा संसद में उठाने की भी बात कही है। उनके मुताबिक शहीद आजाद का इलाहाबाद से गहरा नाता रहा है। इस वजह से सिविल टर्मिनल का नाम ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद टर्मिनल’ ही होना चाहिए।
सिविल टर्मिनल के निर्माण का कार्य पिछले कई माह से चल रहा है। अभी हाल ही में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अजय कुमार मिश्र ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश कुमार प्रभु, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पत्र लिखकर इसका नाम ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद टर्मिनल’ रखने की मांग की है। हालांकि सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस मांग का समर्थन भी किया है। उन्होंने इसके लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय और वरिष्ठ नेता विजय मिश्र के मुताबिक देश को आजाद कराने में चंद्रशेखर आजाद का अमूल्य योगदान रहा। वे देश के लिए ही शहीद हुए। टर्मिनल का नाम उनके नाम पर रखा जाए तो वह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने भी आजाद के नाम टर्मिनल का नाम रखे जाने पर अपनी सहमति जताई है। उनके मुताबिक इलाहाबाद से लाल बहादुर शास्त्री का भी गहरा रिश्ता था, लेकिन उनके नाम पर वाराणसी में एयरपोर्ट है। इसलिए इलाहाबाद में बन रहे सिविल टर्मिनल का नाम आजाद के नाम पर ही होना चाहिए।