फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   alive band playing tradition in Azad park

आजाद पार्क में बैंड वादन से जीवंत हुई परंपरा

Sun, 03 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
 alive band playing tradition in Azad park
चंद्रशेखर आजाद पार्क में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बैंड पर धुन बजाते पुलिस और आरएएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक बार फिर बैंड वादन की शुरुआत के साथ वर्षों पुरानी परंपरा जीवंत हुई। शनिवार की शाम जैसे ही पुलिस, पीएसी, आरएएफ और सेना के विशेष बैंड ने ‘गंगा तेरा पानी अमृत’ की धुन बजाई लोग रोमांचित हो उठें और समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता ने कहा, बैंड वादन की परंपरा ऐतिहासिक है। पुरानी परंपरा शुरू होने से आजादी के दौर से भी जुड़ाव होगा। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा, पुरानी परंपरा से जुड़कर गौरव की अनुभूति होती है। 
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार ने कहा, ब्रिटिश काल में कानपुर, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद में डिप्टी कमिश्नर की मौजूदगी में बैंड वादन की परंपरा शुरू की गई थी। आजादी के कुछ दिनों तक भी यह जारी रहा लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। अब इसे एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। शनिवार की शाम और रविवार को सूर्यास्त के आधे घंटे पहले बैंडवादन होगा और आधे घंटे तक चलेगा। जल्दी ही यहां ‘बटर फ्लाई पार्क’ भी स्थापित किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश में अनोखा होगा। यह सुखद है कि चंद्रशेखर आजाद पार्क, जैसा पार्क लंदन और आस्ट्रेलिया में है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed