फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alert in NCR after trapping in Mahalaxmi Express flood

महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाढ़ में फंसने के बाद एनसीआर में अलर्ट

Sun, 28 Jul 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Alert in NCR after trapping in Mahalaxmi Express flood
Alert in NCR after trapping in Mahalaxmi Express flood
महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाढ़ में फंसने के बाद एनसीआर में अलर्ट
विज्ञापन

रेल प्रशासन का सभी लिमिटेड हाईट सबवे पर पंप रखे जाने का फरमान
सभी महत्वपूर्ण पुलों पर वाटर लेवल की नियमित मॉनीटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। महाराष्ट्र में महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाढ़ के पानी में फंस जाने के वाकये के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने अपने सभी लिमिटेड हाईट सबवे (एलएचएस) पर पंप रखने का फरमान जारी किया है। इसके लिए संबंधित पीडब्ल्यूआई को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यालय या फिर संबंधित एलएचएस पर पंप की व्यवस्था करें।

दरअसल एनसीआर जोन के इलाहाबाद, आगरा एवं झांसी मंडल में तमाम एलएचएस ऐसे हैं जहां बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इस बीच शनिवार को मुंबई से कोल्हापुर जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बदलापुर स्टेशन के आगे बाढ़ के पानी में फंस जाने के वाकये के बाद एनसीआर प्रशासन ने भी अपने यहां ट्रैक रखरखाव और उसकी निगरानी करने वाले अफसरों एवं कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा है। जोन में सभी एलएचएस के नीचे जलभराव को देखते हुए वहां पंप रखने को कहा गया है। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण पुलों पर दिन के अलावा रात में भी अतिरिक्त पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। हालांकि जोन में जितने में महत्वपूर्ण पुल हैं वहां नदियों का जलस्तर अभी ज्यादा बढ़ा नहीं है। फिर भी रेलवे ने अतिरिक्त चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। एनसीआर में चुनार-चोपन और झांसी में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां बाढ़ आने पर ट्रैक पर पानी भर जाता है। ऐसे स्थानों पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि बारिश के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। एलएचएस पर पंप रखने का निर्देश पीडब्ल्यूआई को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed