फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akshay Tritiya: Plenty of offers on Akshay Tritiya, market of fridge and AC is booming

Akshay Tritiya : अक्षय तृतीया पर ऑफर की भरमार, फ्रिज और एसी का बाजार गुलजार

Mon, 28 Apr 2025 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

मिनी धनतेरस कहे जाने वाले अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में हलचल दिखाई देने लगी है। बुधवार 30 अप्रैल को ही इस बार अक्षय तृतीया है। इस वजह से संगम नगरी में अक्षय तृतीया का बाजार तकरीबन सज चुका है।

विज्ञापन
Akshay Tritiya: Plenty of offers on Akshay Tritiya, market of fridge and AC is booming
एसी - फोटो : Freepik

विस्तार

मिनी धनतेरस कहे जाने वाले अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में हलचल दिखाई देने लगी है। बुधवार 30 अप्रैल को ही इस बार अक्षय तृतीया है। इस वजह से संगम नगरी में अक्षय तृतीया का बाजार तकरीबन सज चुका है। आभूषण, वाहन शोरूम के साथ इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के शोरूम में लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। फ्रिज, एसी, वॉशिंग समेत तमाम उत्पादों पर पर्व को देखते हुए आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बीते कई दिनों से दोपहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। इस वजह से एयरकंडीशन की डिमांड ज्यादा है। अधिकांश शोरूमों में लोग एसी की बुकिंग के लिए भी पहुंच रहे हैं। बाजार में कम बिजली खपत वाले एसी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फाइव स्टार रेटिंग वाले एसी की ज्यादा पूछताछ हो रही है। एसी बाजार की ही बात करें तो विंडो के मुकाबले स्पिल्ट एसी की मांग सर्वाधिक है। कारोबारी कहते हैं कि 90 फीसदी बाजार स्पिल्ट एसी का ही है। वहीं ग्रामीण अंचलों में एसी के मुकाबले फ्रिज की बिक्री अधिक है। शहर के अधिकांश शोरूम में कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। कुछ शोरूम में प्रत्येक उत्पाद की खरीद पर गिफ्ट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

कारोबारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि सहालग तो चल ही रहा है, अब अक्षय तृतीया भी आ रही है। कहा कि दर्जन भर से अधिक लोगों ने एसी की बुकिंग करवाई है। उन्होंने अक्षय तृतीया पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी आदि की अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई है। कारोबारी शशांक ने बताया कि 43 एवं 55 इंच वाली एलईडी टीवी की डिमांड ज्यादा है। एआई बेस्ड फ्रिज को भी लोग खरीद रहे हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि पर्व के मौके पर सिर्फ प्रयागराज में ही 600 से ज्यादा एसी बिकने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रोडक्ट पर कैश बैक ऑफर दिया जा रहा है। कुछ एसी के कंप्रेशर्स की वारंटी अब 20 वर्ष की हो गई है। किचन प्रोडक्ट की भी लोगों ने बुकिंग करवाई है। ग्रामीण एरिया में फ्रिज की मांग ज्यादा है। वर्तमान समय एक कंपनी ने 11500 रुपये में 185 लीटर की क्षमता वाला फ्रिज लांच किया है। - केके श्रीवास्तव, केके सेल्स प्राइवेट लिमिटेड।

एसी में 20-20 साल की वारंटी आ गई है। कुछ कंपनियां 12 वर्ष की वारंटी दे रही है। फाइव स्टार तमाम प्रोडक्ट पर 22.5 फीसदी तक का कैश बैक ऑफर दिया जा रहा है। पर्व को लेकर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। सभी प्रोडक्ट पर ग्राहकों को गिफ्ट भी दिया जा रहा है। फाइव स्टार रेटिंग वाले एसी की डिमांड ज्यादा है। - विजय अग्रवाल, मेगा इलेक्ट्रानिक्स ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed