फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav tell whether Krishna temple should be built in Mathura or not - Deputy CM Keshav asked

डिप्टी सीएम केशव ने पूछा :अखिलेश यादव बताएं, मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना चाहिए या नहीं 

Thu, 02 Dec 2021 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

प्रयागराज के अलकापुरी स्थित आवास पर अपने गृह जनपद कौशाम्बी रवानगी के पूर्व स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने अखिलेश की प्रतिक्रिया आने के बाद मथुरा में मंदिर पर उन्हें सीधे घेरा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tell whether Krishna temple should be built in Mathura or not - Deputy CM Keshav asked
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बुधवार को किए गए ट्वीट ‘अयोध्या-काशी में मंदिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है’ के बाद यूपी में सियासत शुरू हो गई है। इस मसले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आने के बाद बृहस्पतिवार को केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में अखिलेश से पूछा है कि वह बताएं कि मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनने का वह समर्थन करते हैं या विरोध। 

विज्ञापन


प्रयागराज के अलकापुरी स्थित आवास पर अपने गृह जनपद कौशाम्बी रवानगी के पूर्व स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने अखिलेश की प्रतिक्रिया आने के बाद मथुरा में मंदिर पर उन्हें सीधे घेरा। कहा कि श्री राम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरीडोर बन रहा है। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने, यह हर कृष्ण भक्त की इच्छा है, आकांक्षा है। मैने भी इसी भाव को प्रकट किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed