फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav paid tribute to Narendra Giri demanded an inquiry by High Court judge said no one is safe 

नरेंद्र गिरि: अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की, बोले- इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं

Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 09:42 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐेसा सुनने में आया है कि महंत नरेंद्र गिरि कई दिनों से परेशान थे। वह एक मंत्री और वरिष्ठ अफसरों से मिलना चाहते थे। ऐसे में संदिग्ध स्थिति में उनका निधन होना कई सवाल खड़े करता है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav paid tribute to Narendra Giri demanded an inquiry by High Court judge said no one is safe 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। संत के अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ पहुंचे अखिलेश ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिन में करीब सवा 12 बजे मठ में पहुंचे और महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि का निधन आहत करने वाला है। वह साधु-संतों ही नहीं, आम जन मानस में भी लोकप्रिय और पूजनीय थे। ऐसे में उनका निधन स्तब्ध करने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐेसा सुनने में आया है कि महंत नरेंद्र गिरि कई दिनों से परेशान थे। वह एक मंत्री और वरिष्ठ अफसरों से मिलना चाहते थे। ऐसे में संदिग्ध स्थिति में उनका निधन होना कई सवाल खड़े करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट: 14 बार आनंद गिरि का जिक्र, लिखा- मैं बदनाम हो जाऊंगा, सच्चाई तो बाद में पता चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव की पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की
इसमें कुछ प्रमुख लोगों के भी नाम आ रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अखिलेश यादव पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव के घर भी गए और उनकी पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की। अपर महाधिवक्ता की पत्नी का कोविड की वजह से निधन हो गया था। हालांकि, समय कम होने के कारण उन्होंने घर के बाहर ही कमल सिंह और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, संदीप पटेल, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बाघंबरी गद्दी मठ पहुंचे। वे भी मठ के भीतर प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed