फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav also took stock of the election preparations of Samajwadi Party

UP: अखिलेश यादव ने चुनावी समीकरणों को भी साधा, भावुक शिवम से कहा- यार आज खुशी का दिन, चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ

Fri, 08 Mar 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Mar 2024 10:52 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सपा की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फूलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान भी जल्द करने की बात कही।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav also took stock of the election preparations of Samajwadi Party
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी चुनाव तैयारियों के बारे में पूछा। फूलपुर लोकसभा चुनाव से पार्टी प्रत्याशी के नाम का एलान भी जल्द करने की बात कही।
विज्ञापन


दोपहर में चार्टड प्लेन से अखिलेश दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह आदि नेताओं ने स्वागत किया। हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर रास्ते भर चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ अखिलेश केपी कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। केके श्रीवास्तव के पुत्र शिवम और पुत्रवधु नेहा को आशीर्वाद देने के बाद अखिलेश झूंसी के क्रिया योग संस्थान में पहुंचे। उसके बाद हवेलिया निवासी डॉ. जेपी यादव के घर भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उनकी पुत्री एवं राकेश यादव एडवोकेट के पुत्र को शादी के उपरांत आशीर्वाद दिया। वहां से वह जार्जटाउन स्थित सपा नेता संदीप यादव के आवास पर पहुंचे। वहां थोड़ा जलपान करने के बाद अखिलेश कटरा स्थित सपा नेता इमरान उल्ला के घर गए। इसके बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 

इस दौरान यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, विधायक विजमा यादव, गीता शस्त्री, हाकिम लाल बिंद, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक जोखू लाल यादव, बासुदेव यादव, अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, मंजू यादव, दान बहादुर मधुर रहे। अखिलेश से फूलपुर लोकसभा सीट से टिकट की चाह रहे तमाम दावेदारों ने भी मुलाकात की। उन सभी का उन्होंने मुस्कुराकर अभिवादन किया।

शिवम से बोले, आज खुशी का दिन है, चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ
अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के पुत्र शिवम और पुत्रवधू नेहा को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिवम भावुक हुए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन पीछे सपा प्रमुख अखिलेश यादव आशीर्वाद देने के लिए खड़े हैं।

शिवम को भावुक देख अखिलेश ने कहा, यार आज खुशी का दिन है, चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ। अखिलेश ने कहा, आपके पिता मेरे पिता तुल्य समान है वह आज से नहीं, बल्कि नेताजी के समय से सपा के कर्मठ सिपाही का दायित्व निभा रहे हैं। शिवम की पत्नी नेहा से बताया कि वह लखनऊ की ही रहने वाली हैं।

रेवती रमण से दूर करेंगे नाराजगी
सपा से नाराज होकर पार्टी नेताओं के दूरी बनाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि कोई नाराज नहीं है। वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी तो नहीं, लेकिन वह समय निकाल कर उनके साथ चाय पीने जाएंगे। सब ठीक हो जाएगा।

अखिलेश से मिले सूदखोरी में जान गंवाने वाले के परिजन, लगाई न्याय की गुहार
सूदखोरी में जान गंवाने वाले विद्याकांत के परिजनों ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। घूरपुर क्षेत्र में सूदखोरों से तंग होकर खुदकुशी करने वाले विद्याकांत के परिजन हवेलिया झुंसी के एक समारोह में सपा मुखिया से मिले। परिजनों के अनुसार, पूर्व सीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। मुलाकात करने वालों में पिता सोहनलाल, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद और सपा नेता रमाकांत यादव रहे।
 

बता दें कि सूदखोरों की प्रताड़ना से आजिज आकर इरादतगंज मिठाई व्यापारी विद्याकांत ने बीते रविवार आत्महत्या कर ली थी। वहीं पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। दूसरी तरफ आरोपियों को गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed