फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   smriti irani

प्रजापति की आड़ में स्मृति का राहुल-अखिलेश पर निशाना

Tue, 19 Dec 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Dec 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
smriti irani
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को गायत्री प्रजापति के बहाने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। एक महिला की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश देने को स्मृति ईरानी ने चुनावी मुद्दा बना लिया। इलाहाबाद में शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी और शहर दक्षिणी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करने आई स्मृति ईरानी ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी से मैं पूछना चाहती हूं कि इस सपा नेता का समर्थन देकर उन्होंने ये साबित नहीं किया इन दोनों लड़कों को बलात्कारी का साथ पसंद है।
विज्ञापन


स्मृति यहीं नहीं रुकीं उन्होंने नेतराम चौराहे पर पार्टी प्रत्याशी हर्ष बाजपेयी, गांजा गांव में सिद्धार्थ नाथ सिंह और मीरापुर सब्जी मंडी में नंद गोपाल नंदी द्वारा आयोजित चुनावी सभा में कहा कि सत्ता के सौदे की वजह से अखिलेश यादव को विधानसभा की और राहुल गांधी लोकसभा की सीट जीतनी है। इस लालच में एक मां-बेटी के सम्मान की लाज की बलि तक चढ़ा दी गई। स्मृति ने जोर देते हुए कहा कि अखिलेश कहते हैं कि कांग्रेस कमजोर है इसलिए उन्होंने गठबंधन किया, जबकि राहुल गांधी के करीबी कहते हैं कि उनकी गाड़ी नहीं चल रही इसलिए साइकिल पसंद कर ली है।
विज्ञापन


कहा कि सपा-कांग्रेस वर्षों से गरीबों हटाओं का नारा दे रहे हैं, लेकिन यूपी में गरीबी घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। शहर उत्तरी और पश्चिमी की चुनावी सभा में सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने भी शिरकत की। इस दौरान शहर पश्चिम में सांसद विनोद सोनकर तो दक्षिण में एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। अलग-अलग इन तीन चुनावी सभाओं में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, अशोक बाजपेयी, अमर वैश्य मुन्ना भइया, रतन दीक्षित, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, शशि वार्ष्णेय, सत्येंद्र चोपड़ा, गणेश केसरवानी, शैलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के जाने के बाद इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता पार्टी ने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं संबोधित करनी शुरू कर दी है। शनिवार को श्यामा चरण ने नेतराम चौराहा में शहर उत्तरी प्रत्याशी हर्ष बाजपेयी द्वारा आयोजित चुनावी सभा में स्मृति ईरानी के साथ मंच साझा किया। यहां उन्होंने हर्ष को भावी मंत्री तक बता दिया। इसके बाद शहर पश्चिमी में सिद्धार्थ नाथ सिंह की चुनावी सभा में भी वे गए। बाद में वे शहर दक्षिण जो उनके संसदीय क्षेत्र में आता है वहां श्यामा चरण नहीं गए। बता दें कि इस सीट से श्यामा चरण ने अपनी पत्नी जमुनोत्री देवी गुप्ता के लिए टिकट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed