फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh may come to Phulpur on 9th or 10th November, former CM will public meeting in support of mujtaba

Prayagraj: फूलपुर में नौ या 10 नवंबर को आ सकते हैं अखिलेश, सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे पूर्व सीएम

Sat, 02 Nov 2024 01:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया है कि प्रदेश कार्यालय से संकेत मिलते ही उपचुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी, शकील अहमद सहित नेताओं, पदाधिकारियों ने आज प्रस्तावित जनसभा स्थल रुदापुर गांव में बंदरिया बाग का निरिक्षण किया।

विज्ञापन
Akhilesh may come to Phulpur on 9th or 10th November, former CM will public meeting in support of mujtaba
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हाजी मुजतबा सिद्दीकी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ या 10 नवंबर को जनसभा कर सकते हैं। सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया है कि प्रदेश कार्यालय से संकेत मिलते ही उपचुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी, शकील अहमद सहित नेताओं, पदाधिकारियों ने आज प्रस्तावित जनसभा स्थल रुदापुर गांव में बंदरिया बाग का निरिक्षण किया।

विज्ञापन


मधुर के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के लिए नौ या 10 नवंबर का प्रस्ताव और जनसभा स्थल की जानकारी जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने पार्टी कार्यालय में भेज दिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से निर्धारित तिथि एवं समय की सूचना का इंतजार है। जनसभा स्थल पर अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, शांति प्रकाश पटेल, सुरेश मौर्य, डॉ बी प्रसाद बिन्द, भोला यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed