{"_id":"5e24015f8ebc3e4b3174071e","slug":"akhara-parishad-president-mahant-narendra-giri-endorsed-rss-statement-on-population-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने आरएसएस के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने आरएसएस के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान का किया समर्थन
Sun, 19 Jan 2020 12:42 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने जनसंख्या नियंत्रण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। आरएसएस प्रमुख ने मुरादाबाद में संघ की बैठक में दो बच्चे पैदा करने का कानून लाये जाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि देश में दो बच्चे ही पैदा करने वाला कानून लागू होना चाहिए।
महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि अखाड़ा परिषद भी केंद्र सरकार से दो बच्चा पैदा करने के लिए कानून बनाने की भी मांग करता है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस प्रमुख के इस बयान का सभी साधु संत पूरी तरह से समर्थन भी करते हैं। महंत नरेंद्र गिरी ने सभी साधु-संतों से दो बच्चों के कानून का समर्थन करने और इसको लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी आगे आने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि लोग 13-13 बच्चे पैदा करके देश की आर्थिक स्थिति को संकट में डाल रहे हैं। क्योंकि जिस तरीके से जनसंख्या विस्फोट हो रहा है उससे देश पर बोझ बढ़ रहा है और इससे देश का विकास भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक का कानून बन चुका है। इसलिए देश में ऐसे कानून की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या की वजह से कई गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं।