फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara Parishad angry over Udit Raj's tweet of government spending on Kumbh

कुंभ पर सरकारी खर्च के उदित राज के ट्वीट पर अखाड़ा परिषद नाराज

Sat, 17 Oct 2020 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Akhara Parishad angry over Udit Raj's tweet of government spending on Kumbh
उदित राज - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से कुंभ में सरकारी धन खर्च करने को लेकर किए गए ट्वीट पर साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि उदित राज को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। उन्होंने उदित राज पर वोट के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में मठ-मंदिरों को खोलने की अनुमति न देने को उन्होंने चिंताजनक कराया दिया।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि उदित राज को कुंभ को लेकर बिना सोचे-समझे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि कुंभ की सदियों पुरानी परंपरा है और नागाओं ने मुगलों से युद्ध भी लड़ा था। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ भारत का गौरव है और ऐसा बयान किसी भी दल के राजनेता को कतई शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन


अनलॉक -5 की गाइडलाइन केंद्र से जारी होने के बावजूद महाराष्ट्र में मठ मंदिरों को अब तक न खोले जाने को लेकर भी परिषद ने नाराजगी जताई है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि यह चिंताजनक है कि महाराष्ट्र में मठ -मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर साधु-संतों और पुजारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। अखाड़ा परिषद ने महाराष्ट्र के साधु-संतों और पुजारियों को समर्थन देते हुए महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मठ मंदिरों को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed