{"_id":"5f88a91fc4285671ca32f903","slug":"akhara-parishad-angry-over-udit-raj-s-tweet-of-government-spending-on-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ पर सरकारी खर्च के उदित राज के ट्वीट पर अखाड़ा परिषद नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ पर सरकारी खर्च के उदित राज के ट्वीट पर अखाड़ा परिषद नाराज
Sat, 17 Oct 2020 03:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
उदित राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से कुंभ में सरकारी धन खर्च करने को लेकर किए गए ट्वीट पर साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि उदित राज को सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। उन्होंने उदित राज पर वोट के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में मठ-मंदिरों को खोलने की अनुमति न देने को उन्होंने चिंताजनक कराया दिया।
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि उदित राज को कुंभ को लेकर बिना सोचे-समझे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि कुंभ की सदियों पुरानी परंपरा है और नागाओं ने मुगलों से युद्ध भी लड़ा था। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ भारत का गौरव है और ऐसा बयान किसी भी दल के राजनेता को कतई शोभा नहीं देता है।
अनलॉक -5 की गाइडलाइन केंद्र से जारी होने के बावजूद महाराष्ट्र में मठ मंदिरों को अब तक न खोले जाने को लेकर भी परिषद ने नाराजगी जताई है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि यह चिंताजनक है कि महाराष्ट्र में मठ -मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर साधु-संतों और पुजारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। अखाड़ा परिषद ने महाराष्ट्र के साधु-संतों और पुजारियों को समर्थन देते हुए महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मठ मंदिरों को जल्द खोलने की मांग की है।