फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   akhada parishad narendra giri Monastery to open in lockdown 5.0 - locks of temples, saints welcomed the government's decision

लॉकडाउन-5 में खुलेंगे मठ- मंदिरों के ताले, संतों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत 

Sun, 31 May 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 May 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
akhada parishad narendra giri Monastery to open in lockdown 5.0 - locks of temples, saints welcomed the government's decision
narendra giri
एक जून से शुरू हो रहे लॉक डाउन के पांचवें चरण में धार्मिक स्थलों को खोले जाने के फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के दिन 22 मार्च से ही सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार गाइडलाइन के साथ आठ जून से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे रही है। इस फैसले से संत -महात्माओं और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। महंत नरेंद्र गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का धार्मिक स्थलों को खोलने के फैसले पर आभार जताया ।
विज्ञापन


बताया कि अखाड़ा परिषद ने बीती आठ मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी को पत्र लिखकर धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग की थी। उन्होंने संत महात्माओं से अपील की है कि आठ जून से मठों मंदिरों के खुलने पर केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हैंड वाश और सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था करने की भी अपील की। साथ ही कहा कि  मठ, मंदिरों में श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और दूरी बनाकर ही दर्शन कराने की व्यवस्था की जाए। महंत ने कहा कि कपाट खुलने पर श्रद्धालु मंदिरों में कोरोना से मुक्ति के लिए जरूर प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed