फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akdntdhari ! Wait my turn disturbance

एकदंतधारी! हरो विघ्न अब मेरी बारी

Wed, 14 Sep 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Akdntdhari ! Wait my turn disturbance
Lord Ganesha - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में मंगलवार को शहर के गणपति मंदिरों, पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी गणपति के भजन गूंजे। उनकी महिमा बखानी गई। करेलाबाग लाल कालोनी में गणेश महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में गणपति पूजन के बाद ढोल ताशे संग महाआरती उतारी गई। महिला मंडली में शामिल प्रीति सहाय, रीता सिंह, सुनीता गुप्ता, रेनू, सरोज श्रीवास्तव, एकता अरोड़ा, सारिका यादव आदि ने गणपति महिमा के गीत गाए।
विज्ञापन

शास्त्री नगर गणेशोत्सव में गणपति महोत्सव के तहत गजानन पूजन के बाद राजकुमारी सोनी, नीलम सोनी, मीना हीरामनी, सरला, कामिनी शर्मा, यशोदा डॉक्टर, रमेश कुमारी आदि ने गीतो से गणपति का गुणगान किया। नवयुवक संघ गणपति पूजन समिति मलाकराज बाग शिवपार्क में जुटे कलाकारों ने भजन और झांकियां प्रस्तुत कीं। कैंट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आकाशवाणी चौराहा पर विशाल वाल्मीकि पवन कुमार गुप्ता, विक्की बाबू आदि की देकरेख में गणपति की संध्या आरती उतारी गई।
विज्ञापन

वहीं महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से लोकमान्य तिलक सेवा ट्रस्ट परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इससे पहले आचार्य योगेश पित्रे ने पूजा कराई। महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में राघवेंद्र आचार्य की देखरेख में पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक संध्या में गणेश पर केंद्रित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गज पर सवार होंगे गजानन
भारत उदय सेवा संस्थान की ओर से नई बस्ती कीडगंज की गढ़इया बस्ती में गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। संयोजक गोरे यादव के मुताबिक शोभायात्रा में गणपति हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंगलवार को भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed