{"_id":"66e57e113da3a94c36035403","slug":"akasa-air-stopped-booking-after-26th-october-started-the-service-on-25th-may-this-year-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight : अकासा एयर ने 26 अक्तूबर के बाद की बुकिंग बंद की, इसी साल 25 मई को शुरू की थी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flight : अकासा एयर ने 26 अक्तूबर के बाद की बुकिंग बंद की, इसी साल 25 मई को शुरू की थी सेवा
Sat, 14 Sep 2024 05:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:44 PM IST
सार
अकासा एयर ने 25 मई 24 को ही प्रयागराज-मुंबई उड़ान शुरू की थी। एयर बस श्रेणी का यह विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहा है। इस बीच देखा गया कि कंपनी द्वारा प्रयागराज से मुंबई एवं मुंबई से प्रयागराज उड़ान की 26 अक्तूबर तक की बुकिंग तो की जा रही है लेकिन 27 अक्तूबर के बाद किसी भी तिथि में बुकिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अकासा एयर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज से मुंबई के लिए चल रही अकासा एयर ने 26 अक्तूबर के बाद से बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी द्वारा बुकिंग बंद कर दिए जाने से लोग परेशान हैं। क्योंकि अक्तूबर माह के आखिर में ही दिवाली है। बुकिंग न होने से इस बात की चर्चा है कि अकासा अपनी उड़ान बंद करने जा रहा है।
विज्ञापन
अकासा एयर ने 25 मई 24 को ही प्रयागराज-मुंबई उड़ान शुरू की थी। एयर बस श्रेणी का यह विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहा है। इस बीच देखा गया कि कंपनी द्वारा प्रयागराज से मुंबई एवं मुंबई से प्रयागराज उड़ान की 26 अक्तूबर तक की बुकिंग तो की जा रही है लेकिन 27 अक्तूबर के बाद किसी भी तिथि में बुकिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक फर्रुख अहसन ने कहा कि मुंबई उड़ान बंद होने की सूचना नहीं है। नागर विमानन निदेशालय का विंटर शेड्यूल अगले माह की 27 तारीख से लागू होना है। विंटर शेड्यूल एक सप्ताह में अपडेट होने की उम्मीद है। इसके बाद बुकिंग को लेकर जो समस्या आ रही है वह दूर हो जाएगी। बता दें कि मुंबई के लिए वर्तमान समय में दो उड़ान संचालित हैं। यहां से अकासा के साथ इंडिगो भी मुंबई के लिए विमान संचालित कर रहा है।
विज्ञापन