{"_id":"5d1a1a548ebc3e3ccd74fe23","slug":"akabar-kila-allahabad-city-news-ald248238695","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला खाली कराने का मुद्दा राज्यसभा में उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला खाली कराने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
विज्ञापन

प्रयागराज। किला खाली का मुद्दा राज्यसभा में भी उठा। सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह ने किला खाली कराने का विरोध करते हुए रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।
रेवती रमण का कहना था कि संगम पर सेना की बदौलत ही कुंभ, अर्द्धकुंभ और माघ मेला का आयोजन होता रहा है। सेना की वजह से ही परेड मैदान में अतिक्रमण नहीं हो पाता। अब यदि वहां से सेना हटा ली जाएगी तो अवैध कब्जा की आशंका होगी। ऐसे में कुंभ जैसे आयोजनों की भव्यता के लिए जरूरी है कि सेना से किला खाली न कराया जाए।
उनका यह भी कहना था कि आयुध भंडार छिवकी ले जाने के निर्णय के बाद कई सैनिक वीआरएस ले रहे हैं। इससे उनके सामने रोजगार की समस्या हो जाएगी। उन्होंने रक्षा मंत्री से किला खाली कराने के फैसले को वापस लेने की मांग की। सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा का कहना है कि पहले भी सेना से किला खाली कराने का प्रयास किया गया था। तब भी रेवती रमण ने तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह से वार्ता की थी और सेना से किला खाली नहीं कराने के लिए राजी कर लिया था।
विज्ञापन
जन्मदिन पर अखिलेश की लंबी आयु की कामना
जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ.राममनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र आदि समाजवादी नेताओं की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति ने अखिलेश यादव को वंचितों का नेता बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की निर्भीक एवं कर्मठ समाजवादी नेता की छवि है। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्या केके श्रीवास्तव, एमएलसी बासुदेव यादव, राजेन्द्र पटेल, दूधनाथ पटेल हेमंत टुन्नू, दानबहादुर सिंह मधुर आदि शामिल रहे। महानगर इकाई की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने अखिलेश यादव को सफल मुख्यमंत्री बताया। सचिव योगेश चंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी ने भी अखिलेश की लंबी आयु की कामना की। मयंक यादव की ओर से सुलेमसराय में भोज का आयोजन हुआ। विक्रम सिंह पटेल, रवींद्र यादव, मो.गौस की अगुवाई में जगह-जगह केट काटा गया।
कार्यकर्ताओं ने दूध, फल, टाफी, चॉकलेट आदि भी वितरित किए। मेजा के भड़ेवरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में साड़ी का वितरण हुआ। पूर्व प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बालसान स्थित पार्क में सपा नेता संतलाल वर्मा, दिनेश यादव आदि ने पौधरोपण किया। सपा अधिवक्ता इकाई की ओर से भी इस मौके पर केक काटा गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील यादव, इरसाद अहमद अंसारी, सुशील सोनकर, फहीम अहमद आदि शामिल रहे।