फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ajay Nehru's 1008 sqm ground seal in Georgetown

जार्जटाउन में अजय नेहरू की 1008 वर्गमीटर जमीन सील

Sun, 04 Apr 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Apr 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ajay Nehru's 1008 sqm ground seal in Georgetown
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को शनिवार को सील कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई की। भवन में रह रहे कई परिवारों ने कार्रवाई का विरोध किया। वह मकान खाली करने के लिए और समय की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी। 
विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड के एक हिस्से को लेकर विवाद था। कोर्ट में एक व्यक्ति ने फर्जी अजय यशवंत नेहरू बनकर करोड़ों की इस जमीन पर दावेदारी भी की थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। इसी परिपेक्ष्य में पिछले महीने की 26 तारीख को भी प्रशासन और नगर निगम की टीम भवन सील करने के लिए पहुंची थी लेकिन लोगों ने विरोध किया। इसके बाद एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से नक्शे की मांग की थी।
विज्ञापन


नगर निगम से नक्शा उपलब्ध होने के बाद शनिवार को भवन सील करने की कार्रवाई की गई। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि भूखंड संख्या 52/38 के अंतर्गत 1008 वर्गमीटर क्षेत्र को सील किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें कई परिवार रह रहे थे। उन्हें पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। शनिवार को सभी परिवारों ने खुद ही मकान खाली कर दिए। भूखंड के शेष भाग में कई परिवार रह रहे हैं। उन्होंने जमीन का बैनामा करा रखा है। कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed