फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ajay kumar will be member of legislative council from congress

कांग्रेस से अजय कुमार होंगे विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी

Fri, 21 Feb 2020 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
ajay kumar will be member of legislative council from congress
कांग्रेस ने इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शिक्षक अजय कुमार सिंह पर दांव लगाया है। शुक्रवार को पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

उसमें अजय कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। वह मुट्ठीगंज स्थित डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। अजय कुमार सिंह इसके पहले भी इलाहाबाद झांसी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से अभी चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं हैं लेकिन पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी की ओर से डॉ. यज्ञ दत्त शर्मा को ही प्रत्याशी बनाए जाने की बात कही जा रही है जबकि सपा की ओर से मान सिंह यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी उतारकर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। अजय कुमार सिंह इसके पहले 2002 और 2014 में इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस से टिकट मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है तो वह अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की कार्यकारिणी में सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed