{"_id":"5b1d776d4f1c1b53268b5457","slug":"air-india-to-start-indigo-from-allahabad-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह इलाहाबाद से इंडिगो भी शुरू कर देगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह इलाहाबाद से इंडिगो भी शुरू कर देगी हवाई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज के बाद अगले माह से इंडिगो भी इलाहाबाद से अपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इंडिगो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इंडिगो द्वारा जल्द ही इसकी तारीख का एलान किया जाएगा। इलाहाबाद से इंडिगो की सीधी हवाई सेवा नौ शहरों के लिए शुरू होगी। इसमें मुंबई, बंगलूरू, पुणे, कोलकाता आदि शहर शामिल है।
दरअसल, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत अभी हाल ही दूसरे दौर की बिडिंग में यूपी के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयर रूट का चयन हुआ है। इसमें खास तौर से इलाहाबाद से 13 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होगी। इस स्कीम के तहत जेट एयरवेज 14 जून से इलाहाबाद-लखनऊ एवं इलाहाबाद-पटना तथा 16 जून से इलाहाबाद-नागपुर और इलाहाबाद-इंदौर के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। जेट के बाद अब अगले माह से इंडिगो भी इलाहाबाद से अपनी हवाई सेवा शुरू करेगा। इंडिगो द्वारा इलाहाबाद से बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू की जानी है। कंपनी फिलहाल चरणबद्ध तरीके से उक्त शहरों के लिए इलाहाबाद से हवाई सेवा शुरू करेगी। इसकी शुरूआत अगले माह होने जा रही है। बम्हरौली एयरपोर्ट के निदेशक एसआर मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई, बंगलूरू की फ्लाइट पहले चरण में शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा जूम एयर के भी प्रतिनिधि बम्हरौली में बन रहे सिविल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुके हैं। जूम की इलाहाबाद से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करनी है। 15 अगस्त के पूर्व जूम द्वारा कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू किए जाने की चर्चा है।
बम्हरौली में बन रहे सिविल टर्मिनल का 50 फीसदी से ज्यादा काम कर लिया है। यहां पूरा काम करने की मियाद अक्तूबर 2018 रखी गई है। यहां टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा सिविल टर्मिनल के निर्माण का काम किया जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) राकेश कालरा भी लगातार इसकी रिपोर्ट स्थानीय अफसरों से ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये कंपनियां कराएंगी इलाहाबाद से हवाई सफर
जेट एयरवेज : लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर।
इंडिगो : बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर।
जूम एयर : कोलकाता।
टर्बो एविएशन : लखनऊ।
एयर इंडिया : दिल्ली (नियमित हो रहा है संचालन)
एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
0 महिलाओं के लिए रहेगा चाइल्ड केयर रूम।
0 एयरकंडीशन वेज और नॉनवेज रेस्टोरेंट की सुविधा।
0 एयरपोर्ट से शहर के लिए हर समय एसी बस और टैक्सी की कनेक्टिविटी।
0 मिनी अस्पताल की भी रहेगी सुविधा,
0 यात्रियों के लिए लगाए जाएंगे दो एस्केलेटर और दो एयरोब्रिज।
0 आधुनिक सुविधाओं वाले वीआईपी लाउंज की रहेगी सुविधा।
इंडिगो ने अगले माह से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी की है। अभी इसका शेड्यूल नहीं आया है। चरणबद्ध तरीके से इलाहाबाद से कंपनी नौ शहरों के लिए शुरू करेगी सेवा।’
00 आरएस मिश्र, निदेशक, बम्हरौली एयरपोर्ट।