फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air in Teliarganj and Civil Lines is very bad, reaches Orange Zone, advice to wear three layer mask

Prayagraj : तेलियरगंज और सिविल लाइंस की हवा बेहद खराब, ऑरेंज जोन में पहुंची, थ्री लेयर का मास्क लगाने की सलाह

Sat, 21 Dec 2024 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

चिकित्सकों का कहना हैं कि इससे बचने का फिलहाल कोई उपाय नहीं है, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थ्री लेयर का मास्क लगाकर चलें। सुबह टहलने से बचना होगा। घर में ही व्यायाम करना ठीक रहेगा। घर को साफ रखें। अगरबत्ती, धूपबत्ती, मच्छर मार धूप जैसी चीजों का प्रयोग कम करें।

विज्ञापन
Air in Teliarganj and Civil Lines is very bad, reaches Orange Zone, advice to wear three layer mask
एयर क्वालिटी इंडेक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में इन दिनों एक बार फिर दिवाली के बाद जैसे हालात हो गए हैं। हर इलाका फिर जहरीली हवाओं की चपेट में है। शहर का एक्यूआई स्तर 300 माइक्रोग्राम पर मीटर से ऊपर दर्ज हुआ है। इस लिहाज से यह प्रदूषण का खराब जोन है। सबसे बुरी स्थिति तेलियरगंज और सिविल लाइंस की है। यहां की हवाएं बेहद खराब की श्रेणी के करीब हैं। यहां हवा में धूल के कण 300 एमपीएम के ऊपर रिकाॅर्ड किए गए हैं।

विज्ञापन


वायु प्रदूषण के लिहाज से शुक्रवार को पूरे शहर का बुरा हाल रहा। गंगा के किनारे बसे झूंसी की हवा भी खराब हो गई है। यहां एक्यूआई का स्तर 249 माइक्रोग्राम पर मीटर (एमपीएम) पाया गया। इसी प्रकार एमएनआईटी में लगी लाइव सेंसर मशीन पर तेलियरगंज का पीएम 2.5 का स्तर 328 दर्ज किया, जबकि नगर निगम में लगे लाइव सेंसर मशीन पर सिविल लाइंस का पीएम 2.5 का स्तर 355 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यहां सभी तरह के सूक्ष्म कण पीएम 2.5 की औसत मौजूदगी ऑरेंज जोन में रही। यहां धूल कणों की औसत मौजूदगी भी मानक से कहीं ज्यादा रही। इन इलाकों में कार्बन मोनो ऑक्साइड मानकों से कई गुना अधिक मानक से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि ठंड के कारण ऐसी स्थिति है। हवा चलने पर मौसम सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक करने से बचें, घर में ही व्यायाम करना ज्यादा ठीक

चिकित्सकों का कहना हैं कि इससे बचने का फिलहाल कोई उपाय नहीं है, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थ्री लेयर का मास्क लगाकर चलें। सुबह टहलने से बचना होगा। घर में ही व्यायाम करना ठीक रहेगा। घर को साफ रखें। अगरबत्ती, धूपबत्ती, मच्छर मार धूप जैसी चीजों का प्रयोग कम करें। घरों के आसपास पानी का छिड़काव करें। आसपास अधिक पेड़-पौधे लगाने से राहत मिलेगी।
इंसेट

सतह पर बना हुआ है प्रदूषण

पिछले कई दिनों से नमी बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में कमी के साथ कोहरा शुरू हो गया है। जबकि हवाओं की रफ्तार मंद है, इसलिए प्रदूषणकारी तत्व सतह पर ही बने हुए हैं। अधिक तेज धूप निकलने पर यह जमीन से थोड़ा ऊपर जाते हैं, लेकिन सुबह और शाम लौट आते हैं। यही कारण है कि सुबह और शाम को प्रदूषण की मौजूदगी अधिक परेशान करती है।

लगातार खराब है तेलियरगंज और सिविल लाइंस की हवा

पिछले कई दिनों से तेलियरगंज और सिविल लाइंस में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। शुक्रवार को भी ये इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। एक्यूआई 247 के साथ यहां पीएम 2.5 आकार के सूक्ष्म कणों की अधिकतम मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed