फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force personnel brutally beaten by Thar riding bullies in front of wife and children, driver in custody

Prayagraj : एयरफोर्स कर्मी को थार सवार दबंगों ने पत्नी और बच्चों के सामने बेरहमी से पीटा, चालक हिरासत में

Mon, 07 Oct 2024 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

आई-20 कार सवार सनी एयरफोर्स में बतौर सार्जेंट के पद पर तैनात हैं। रविवार रात 8:45 बजे वह पत्नी और दो बच्चों के साथ सिविल लाइंस में शॉपिंग करने आए थे। इसी बीच हाॅट स्टफ चौराहे के पास के पास खड़ी लखनऊ नंबर की थार में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार का बोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, थार में मामूली खरोचें आईं।

विज्ञापन
Air Force personnel brutally beaten by Thar riding bullies in front of wife and children, driver in custody
मारपीट के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस हॉट स्टफ चौराहे के पास रविवार रात उस दौरान हंगामा हो गया, जब आई-20 कार रोड किनारे खड़ी थार से टकरा गई। हादसे के बाद थार सवारों ने एक न सुनी। कार चालक एयरफोर्स कर्मी को उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जबकि, अन्य साथी भाग निकले।

विज्ञापन


आई-20 कार सवार सनी एयरफोर्स में बतौर सार्जेंट के पद पर तैनात हैं। रविवार रात 8:45 बजे वह पत्नी और दो बच्चों के साथ सिविल लाइंस में शॉपिंग करने आए थे। इसी बीच हाॅट स्टफ चौराहे के पास के पास खड़ी लखनऊ नंबर की थार में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार का बोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, थार में मामूली खरोचें आईं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद आई-20 चालक ने उतरकर माफी मांगी। लेकिन, थार सवारों ने एक न सुनी और सनी को जमकर पीटा। पत्नी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगी...दोनों बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बावजूद इसके दबंग पीटते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आया था परिवार

पुलिस पहुंची तो थार सवार दो से तीन युवक भाग खड़े हुए, जबकि चालक और थार को लेकर पुलिस सिविल लाइंस थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ में पीड़ित परिवार ने बताया कि वह महाराष्ट्र से आए हैं। बाहरी नंबर देखकर थार सवारों ने दबंगई शुरू कर दी। नुकसान की भरपाई देने की हामी भरने के बावजूद बच्चों के सामने पीटते रहे। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार थार सवारों की भी तलाश की जा रही है।

पब्लिक के बचाव पर नहीं माने युवक

घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेरहमी से आई-20 चालक सनी को बेरहमी से पिटता देख लोगों ने बीचबचाव भी किया। लेकिन, थार सवार आरोपी किसी की नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वह काम से वापस घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed