{"_id":"5c719786bdec2273ac45f3ce","slug":"air-force-monitor-the-security-of-prime-minister-from-ground-to-sky-20-kilometers-around-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा, संगम के इर्दगिर्द 20 किलोमीटर तक नजर रखेगी एयरफोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से आकाश तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा, संगम के इर्दगिर्द 20 किलोमीटर तक नजर रखेगी एयरफोर्स
Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जमीन से आसमान तक नजर रखी जा रही है। एयरफोर्स संगम के इर्दगिर्द 20 किलोमीटर तक आकाश में नजर रखेगी। कुछ भी संदिग्ध दिखने पर एयरफोर्स के लड़ाकू विमान पल भर में उसे जमींदोज कर देंगे। किले में कुंभ मेले के लिए आई सैनिकों की टुकड़ी फुल ड्रेस में तैयार और तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एसपीजी ने सेना के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया।प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अभेद्य व्यवस्था की जा रही है। सेना, एयरफोर्स, सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स और एसपीजी के साथ पुलिस फोर्स को सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाली एजेंसी एसपीजी सभी के साथ समन्वय कर रही है। उन्हीं की देखरेख में पूरी तैनाती की जा रही है। एसपी सुरक्षा कुंभ पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि 28 कंपनी सीपीएमएफ, पांच कंपनी बीडीडीएस, एंटी सबोटेज चेक टीमें, 10 कंपनी पीएसी, 2000 सिपाही, 150 सब इंस्पेक्टर, 40 डिप्टी एसपी, 10 एएसपी और 4 पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
शनिवार से ही फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल 20 किलोमीटर तक आकाश में नजर रखेगा। एयरफोर्स के लड़ाकू विमान इस दौरान तैयार अवस्था में रहेंगे। सेना की जो टुकड़ी कुंभ मेले के लिए आई थी, वह फुल ड्रेस में किले में रहेगी। एसपीजी ने शनिवार को विभिन्न एजेंसियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा का ब्योरा लिया। पूरे रूट का भ्रमण शनिवार को भी किया गया।
फोर्स को ब्रीफ किया गया, रिहर्सल हुई
मेले में शनिवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद एडीजी एसएन साबत के नेतृत्व में फोर्स ने रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री को जहां-जहां जाना है, सभी जगह उसी तरह से फोर्स को तैनात किया गया था। एसपीजी के अधिकारियों ने रिहर्सल देखने के बाद कई जगह बेरीकेडिंग भी लगवाई।