फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force Day: Leave of all doctors canceled till October 8 due to air show

एयरफोर्स डे : एयर शो को लेकर सभी डॉक्टरों की छुट्टी आठ अक्तूबर तक निरस्त, तैयार किए गए 25 बेड के अस्थायी वार्ड

Thu, 05 Oct 2023 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 06:22 PM IST
सार

वृहस्पतिवार को कॉल्विन, बेली, डफरिन में 25-25 बेड का अस्थाई वार्ड व एसआरएन के ट्रामा में 50 बेड आरक्षित करने की व्यवस्था कर ली गई। इसके अलावा एयर शो के दौरान ड्यूटी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आंशु पांडे द्वारा 10 टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Air Force Day: Leave of all doctors canceled till October 8 due to air show
परेड मैदान में एयर शो की तैयारी में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आठ अक्तूबर को संगम पर होने वाले एशिया के सबसे बड़े एयर शो को लेकर सभी चिकित्सकों का अवकाश तीन दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। अगले दिन दिनों तक एमरजेंसी जैसे हालात रहेंगे। जिसमें चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रहना पड़ेगा। शुक्रवार को होने वाली फुल ड्रेस मॉक ड्रील की तैयारियां भी लगभग बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गईं। इतना हीं नहीं कॉल्विन, बेली व एसआरएन अस्पताल में एयर शो वाले दिन यानि रविवार को चिकित्सक सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कॉल्विन, बेली, डफरिन में 25-25 बेड का अस्थाई वार्ड व एसआरएन के ट्रामा में 50 बेड आरक्षित करने की व्यवस्था कर ली गई। इसके अलावा एयर शो के दौरान ड्यूटी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आंशु पांडेय द्वारा 10 टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में 3-3 चिकित्सकों की तैनाती की गई। यह चिकित्सक पूरे मंडल से एयर शो वाले दिन मौजूद रहेंगे। इनकी तैनाती वीआईपी स्कॉर्ट से लेकर अन्य प्रमुख स्थानों पर की जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी ब्लड बैंकों में 25-25 यूनिट ब्लड रिजर्व कर दिया गया है। वहीं रविवार का दिन होने के बावजूद शहर के सभी अस्पताल खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

1-17 एंबुलेंस की तैनाती

2-कॉल्विन, बेली व डफरिन में 25-25 बेड का अस्थाई वार्ड

3-किले के नीचे वीआईपी के लिए पांच बेड का अस्थाई अस्पताल

4-एसआरएन में 50 बेड ट्रॉमा, पांच बेड प्राइवेट व 10 बेड आईसीयू में

5-चार प्राइवेट अस्पताल व सात नर्सिंग होम में पांच-पांच बेड आरक्षित

6-स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों का गठन

7-सभी ब्लड बैंकों में 25-25 यूनिट ब्लड रिजर्व

8-एसआरएन में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

 

एयर शो को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं चिकित्सकों की तैनाती से लेकर किन-किन स्थानों पर एंबुलेंस रहेंगी, इसकी भी रूप रेखा तैयार हो चुकी है। - डॉ. आंशु पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज।

 

एसआरएन में एयर शो वाले दिन सभी एमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक, सर्जन व अन्य व्यवस्थाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed