फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aiming for the World Championship, the Asian team is very strong.

Bodybuilding : वर्ल्ड चैंपियनशिप का लक्ष्य लेकर एशियन में दमखम दिखाएंगी अनुष्का

Sun, 03 Sep 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

पांच सितंबर से होने वाली स्पर्धा में अगर अनुष्का पदक जीतती हैं तो वह 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लेंगी।

विज्ञापन
Aiming for the World Championship, the Asian team is very strong.
अनुष्का गोस्वामी, बॉडी बिल्डर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉडीबिल्डिंग शब्द सुन कर दिमाग में हट्टे-कट्टे मसल्स वाले पुरुषों की छवि उभरती है। यह पेशा हमेशा से पुरुष प्रधान माना गया लेकिन प्रयागराज की अनुष्का गोस्वामी इन भ्रांति को तोड़ दिया। बॉडीबिल्डिंग में वह एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। वह 54वीं एशियन महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाने काठमांडू पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


पांच सितंबर से होने वाली स्पर्धा में अगर अनुष्का पदक जीतती हैं तो वह 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। इससे पहले एशिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अनुष्का प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर बन चुकीं हैं। वह इससे पहले गाजियाबाद और सहारनपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और गोवा में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अनुष्का ने बताया कि शुरुआत में उनके सामने कई चुनौतियां आईं। बॉडीबिल्डिंग करते समय बिकनी पहननी होती है। इसके लिए घरवाले तैयार ही नहीं हो रहे थे। बड़ी मुश्किल से माने। इसके बाद घरवालों के सपोर्ट से इसमें मेहनत किया। उनके पिता ओमकार गोस्वामी सेना में हैं जबकि, मां गीता गोस्वामी गृहिणी हैं। अनुष्का बताती हैं कि दोनों बेहद खुश हैं कि उनकी बेटी एशियन स्पर्धा का हिस्सा बन चुकी है। कोच ओसामा भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए नेपाल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed