फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aiiarti student dead in mysterious circumstances

आईईआरटी छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 16 Jul 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 16 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। आईईआरटी में डिप्लोमा सेकेंड ईयर के छात्र गिरीश कुमार मिश्र (22) ने मंगलवार रात एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रात में एक रिक्शा चालक गिरीश को गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़ कर भाग निकला था। कोतवाली पुलिस की सूचना पर घर वाले पहुंचे तो शव देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के वीरनपुर गांव निवासी देवेंद्र मिश्र आर्मी से रिटायर हैं। उनका छोटा बेटा गिरीश कुमार मिश्र आईईआरटी में डिप्लोमा सेकेंड ईयर का छात्र था। वह अयोध्या हॉस्टल के रूम नंबर 124 में रहता था। सेकेंड सेमेस्टर के दो पेपर में गिरीश को बैक लगी थी। जिसकी परीक्षा चल रही थी। मंगलवार दोपहर दो बजे से एक पेपर था। गिरीश पेपर देने हॉल में पहुंचा, लेकिन एक घंटे बाद ही बाथरूम जाने का बहाना कर बाहर निकल आया। लौटकर परीक्षा कक्ष में नहीं पहुंचा। वह हॉस्टल भी नहीं गया था।
विज्ञापन


 शाम को एक रिक्शे वाला उसे बेहोशी की हालत में एसआरएन अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। पूछताछ में गिरीश ने घरवालों के बारे में पुलिस को बता दिया था। इलाज के दौरान देररात गिरीश की मौत हो गई। गिरीश की मौत के बाद पिता देवेंद्र और पशु चिकित्सक बड़ा भाई अंजनी कुमार एसआरएन पहुंचे। गिरीश का शव देखकर बिलख पड़े। सूचना पर गिरीश के साथ छात्र भी पहुंचे। दोस्तों ने बताया कि आज भी उसका पेपर था। पेपर को लेकर गिरीश काफी परेशान था। वह परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में भी नहीं गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। आशंका है कि तनाव में उसने कुछ लिया था। एसएसआई बीपी त्रिपाठी ने बताया कि शक है कि उसने परेशान होकर जहर निगल लिया था। जिसके चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed