फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ahmedabad Express will be named after Mahakumbh Dr. Akshayvat Express will be called Ambedkar Nagar

Prayagraj News: महाकुंभ के नाम से होगी अहमदाबाद एक्सप्रेस डाॅ. अंबेडकर नगर कहलाएगी अक्षयवट एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ahmedabad Express will be named after Mahakumbh Dr. Akshayvat Express will be called Ambedkar Nagar
संगम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के नाम में ही संगमनगरी की पहचान है। इसी तर्ज पर अब प्रयागराज-अहमदाबाद और प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस की भी पहचान कुंभनगरी से होगी। अहमदाबाद एक्सप्रेस का नाम जहां महाकुंभ एक्सप्रेस करने की तैयारी है तो इंदौर के डाॅ. अंबेडकरनगर जाने वाली ट्रेन का नाम अक्षयवट एक्सप्रेस किया जा सकता है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में एक दिन होता है, जबकि प्रयागराज-डाॅ. अंबेडरनगर एक्सप्रेस यहां से हर रोज चलती है। प्रयागराज से गुजरात जाने वाले अधिकांश यात्री अहमदाबाद एक्सप्रेस से ही सफर करना पसंद करते हैं , जबकि उज्जैन, इंदौर जाने के लिए डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन नवंबर 2014 में शुरू हुआ था, जबकि प्रयागराज- डॉ. अंबेडकरनगर का संचालन फरवरी 2019 में शुरू हुआ। इन दोनों ही ट्रेनों का नामकरण अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्रयागराज में अब महाकुंभ का आयोजन 2025 में होना है। इसी को देखते हुए अहमदाबाद एक्सप्रेस का नाम महाकुंभ एक्सप्रेस करने का प्रस्ताव बनाया गया है। साथ ही किला स्थित अक्षयवट की ज्यादा से ज्यादा ब्रांडिंग हो इसे देखते हुए डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन का नाम अक्षयवट एक्सप्रेस किया जा सकता है। यह प्रस्ताव स्थानीय सांसद केशरी देवी पटेल ने भेजा है। उनका कहना है कि नामकरण पर जल्द निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed