फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ahilyabai's rule was a symbol of women power, justice, religion and Ram Rajya: Swatantra Dev

अहिल्याबाई का शासन नारी शक्ति, न्याय, धर्म व रामराज्य का प्रतीक : स्वतंत्र देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's rule was a symbol of women power, justice, religion and Ram Rajya: Swatantra Dev
जिला पंचायत सभागार में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्करकी जयंती पर आयोजित प्रतिनि​धिसम् - फोटो : shiv tripathi
जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन नारियों में से हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका शासन नारी शक्ति, न्याय, धर्म व रामराज्य का प्रतीक था।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत संयुक्त पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई की दृष्टि में भारत की सांस्कृतिक विरासत बसती थी और यही कारण था कि उन्होंने शिव भक्ति के प्रतीक सोमनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर, बद्री-केदारनाथ धाम, महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, भीमाशंकर मंदिर, रामेश्वरम मंदिर, गोकर्ण शिव मंदिर को पुनर्निर्मित कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह ने किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, राज मणि कोल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, राजेश केसरवानी, बृजेश कुमार त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed