फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agreement among Guru Shishya: Anand Giri apologizes by holding Narendra Giri's leg

गुरु शिष्य में समझौता : नरेंद्र गिरी का पैर पकड़कर आनंद गिरि ने मांगी माफी

Wed, 26 May 2021 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज  Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Agreement among Guru Shishya: Anand Giri apologizes by holding Narendra Giri's leg
prayagraj news : महंत नरेंद्र गिरि से माफी मांगते हुए उनके शिष्य योग गुरु आनंद गिरि। - फोटो : prayagraj
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और उनके शिष्य योगगुरु स्वामी आनंद गिरि के बीच चल रहे विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। एक अधिकारी शिष्य के लखनऊ स्थित आवास पर दोनों की मुलाकात के बाद योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि पर लगाए गए आरोपों, बयानों का वापस लेते हुए अपने किए और कहे के लिए माफी मांगी। वहीं महंत नरेंद्र गिरि ने भी स्वामी आनंद गिरि पर लगाए गए आरोपों को वापस लेते हुए उनके किए और कहे को क्षमा करते हुए उन्हें मठ बाघंबरी गद्दी में आने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया।
विज्ञापन


विवाद के पटाक्षेप के बाद स्वामी आनंद गिरि हरिद्वार स्थित गुजराती आश्रम लौट गए जबकि महंत नरेंद्र गिरि प्रयागराज के मठ बाघंबरी गद्दी लौट आए। अब बुद्ध पूर्णिमा को विवाद के पटाक्षेप के बाद गुरु पूर्णिमा को स्वामी आनंद गिरि गुरुपूजन के साथ मठ लौटेंगे। तब उनसे ली गई बड़े हनुमान मंदिर की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


स्वामी आनंद गिरी ने अपने गुरु के अतिरिक्त निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर से भी मांगी माफी। 14 मई को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से निष्कासित करने के बाद गुरु-शिष्य के बीच बढ़ा था विवाद। स्वामी आनंद गिरि पर परिवार से संबंध रखने और मठ-मंदिर के धन के दुरुपयोग के मामले में हुई थी कार्रवाई। अखाड़े व मठ, मंदिर से निष्कासित किए जाने के बाद आनंद गिरि अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed