फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agrahari Samaj paid tribute to the departed by taking out a candle procession

हादसे में छह की मौत का मामला : अग्रहरि समाज ने कैंडल जुलूस निकालकर दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 29 Oct 2022 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 09:43 PM IST
सार

अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुनील अग्रहरि ने कहा कि विंध्यवासिनी धाम जा रहे सभी लोग अग्रहरि समाज के थे। इस हादसे में जहां छह लोगों की जान चली गईं तो वहीं कुछ घायल भी हुए।

विज्ञापन
Agrahari Samaj paid tribute to the departed by taking out a candle procession
Prayagraj News : दिवंगत आत्माओं की शांति लिए अग्रहरि समाज ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली जाने के बाद उन सभी दिवंगत लोगों को अग्रहरि समाज की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाज की ओर से शनिवार की शाम एक कैंडल जुलूस निकाला गया। 

विज्ञापन



इस अवसर पर अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुनील अग्रहरि ने कहा कि विंध्यवासिनी धाम जा रहे सभी लोग अग्रहरि समाज के थे। इस हादसे में जहां छह लोगों की जान चली गईं तो वहीं कुछ घायल भी हुए। समाज के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में हुई शोकसभा में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर विजय गुप्ता ने राज्य सरकार से घायलों को पांच लाख एवं मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। कैंडल जुलूस में मनीष गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, विशाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed