फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agra Cantt-Banaras Vande Bharat will start from 23rd September, journey to Taj city will be completed in 5.25

NCR Railway : 23 सितंबर से शुरू होगी आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत, 5.25 घंटे में पूरा होगा ताज नगरी का सफर

Thu, 19 Sep 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

आगरा वंदे भारत का उद्घाटन सोमवार 16 सितंबर को पीएम मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअली किया था। सोमवार को आगरा कैंट से बनारस के बीच इसका स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन हुआ। यह पहला मौका है कि जब किसी ट्रेन का उद्घाटन तो हो गया लेकिन उसका नोटिफिकेशन दो दिन बाद जारी हुआ।

विज्ञापन
Agra Cantt-Banaras Vande Bharat will start from 23rd September, journey to Taj city will be completed in 5.25
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का संचालन सोमवार 23 सितंबर से शुरू हो रहा है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। ट्रेन आगरा कैंट से सोमवार 23 सितंबर से चलेगी। वहां से बनारस का सफर सात घंटे में पूरा होगा। शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन


आगरा वंदे भारत का उद्घाटन सोमवार 16 सितंबर को पीएम मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअली किया था। सोमवार को आगरा कैंट से बनारस के बीच इसका स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन हुआ। यह पहला मौका है कि जब किसी ट्रेन का उद्घाटन तो हो गया लेकिन उसका नोटिफिकेशन दो दिन बाद जारी हुआ।
विज्ञापन


आठ कोच की भगवा वंदे भारत जिसका आगरा कैंट से नंबर 20176 रहेगा, वह सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद टूंडला सुबह 6.48-6.50 बजे, इटावा 7.40-7.42 बजे, कानपुर 9.15-9.20 बजे एवं प्रयागराज जंक्शन 11.25 बजे पहुंच जाएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में बनारस से दोपहर 3.20 बजे चलकर शाम 4.50-4.55 बजे प्रयागराज जंक्शन, 6.57-7.02 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8.17-8.19 बजे इटावा, 9.32-9.34 बजे टूंडला एवं रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी। प्रयागराज से आगरा पहुंचने में ट्रेन 5.25 घंटे का वक्त लेगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसके ठहराव के लिए प्लेटफार्म का निर्धारण एक दो दिन में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed