{"_id":"58a204cd4f1c1b1235d852fd","slug":"agnivesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी बने विधान सभा चुनाव का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी बने विधान सभा चुनाव का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानेमाने आर्य समाजी और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने विधान सभा चुनाव में बिहार की तरह शराबबंदी को मुद्दा बनाने पर जोर दिया है। कहा, इस मुद्दे पर जनता सभी पार्टियों पर दबाव बनाए तो प्रदेश में काफी हद तक सुशासन आ जाएगा। उन्होंने यूपी विधान सभा चुनाव में किसी का समर्थन करने की बजाय कहा कि कोई भी दल निष्पक्ष नहीं है। फिर भी बीजेपी और बसपा की तुलना में सपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ हद तक लोकतांत्रिक है। वह सोमवार को चित्रकूट से नई दिल्ली लौटते समय कुछ देर के लिए इलाहाबाद रुके थे।
सिविल लाइन्स के काफी हॉउस में बातचीत के दौरान उन्होंने मांग की कि मजदूरों को प्रति माह एक निश्चित धनराशि देय हो और गरीबों को सरकार की ओर से थोड़ी सी जमीन भी दी जाए। देश को उद्योगपतियों नहीं समाजकर्मियों को चलाना है। इसके लिए मीडिया को जनमत तैयार करना होगा। कहा, संविधान के 73वें संशोधन के मुताबिक देश में तीसरी सरकार (पंचायतीराज) व्यवस्था को प्रत्येक राज्य में लागू किया जाय जैसा अभी केरल और बंगाल में है।