फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AG employee's son hanged after sending children to school with wife

प्रयागराज : बच्चों को पत्नी संग स्कूल भेजकर एजी कर्मचारी का बेटा फांसी पर लटका

Thu, 01 Dec 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 01:10 AM IST
सार

ऊंचवागढ़ी में रहने वाले रामजतन एजी ऑफिस से रिटायर हैं। उनके बेटे योगेंद्र का विवाह मत्स्य विभाग में तैनात सुषमा से हुआ था। योगेंद्र घर पर ही रहता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह भी योगेंद्र सोकर उठा।

विज्ञापन
AG employee's son hanged after sending children to school with wife
फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजापुर स्थित उंचवागढ़ी में रहने वाले एजी विभाग कर्मचारी के बेटे योगेंद्र प्रसाद (42) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उठने के बाद उसने बच्चों को पत्नी के साथ स्कूल भेज दिया और खुद फंदे पर लटक गया। पुलिस के मुताबिक परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं। 

विज्ञापन



ऊंचवागढ़ी में रहने वाले रामजतन एजी ऑफिस से रिटायर हैं। उनके बेटे योगेंद्र का विवाह मत्स्य विभाग में तैनात सुषमा से हुआ था। योगेंद्र घर पर ही रहता था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह भी योगेंद्र सोकर उठा। इसके बाद उसने पत्नी से कहा कि वह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ आए। इस पर पत्नी बच्चों को लेकर स्कूल चली गई। वापस आने पर देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ था।
विज्ञापन



पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जुट गए और जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी भी आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि परिजन भी नहीं बता पाए कि उसने यह कदम क्यों उठाया। उधर आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि योगेंद्र नौकरी न मिलने से तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास भवन कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
विकास भवन में तैनात 46 वर्षीय सुशील कुमार कि बुधवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रोज की तरह वह ड्यूटी पर पहुंचा था। दोपहर में किसी काम से बाहर निकल रहा था और तभी गेट के पास अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि मौत कैसे हुई, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed